फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नगर परिषद के प्रवेश द्वार को बना दिया पार्किंग

विज्ञापन
चंबा में मटर की बोरी को गाड़ी में रखता किसान।स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों की लगी रहती हैं कतारें, लोग परेशान
विज्ञापन

आढ़े-तिरछे खड़े किए गए वाहनों से होती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चालकों ने नगर परिषद चंबा के प्रवेश द्वार को ही पार्किंग बना दिया है। कार्यालय के बाहर आड़े-तिरछे खड़े दोपहिया वाहनों की कतारों से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं, दोपहिया वाहनों के पार्क करने से नगर परिषद कार्यालय को जाने के लिए थोड़ी जगह भी नहीं बची है। ऐसे में यहां से आवाजाही करते अगर कोई बाइक राहगीर पर गिर जाए तो वह चोटिल हो सकता है। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि लोग अपनी मर्जी से यहां वाहनों को खड़ा कर जाते हैं। हालांकि उन्होंने कार्यालय के प्रवेश द्वार के बाहर चेन भी लगाई है। ऐसे में अधिकारियों सहित लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

निशांत कुमार, अनिल कुमार, हरीश कुमार, रमन कुमार, बबीता देवी, निशा कुमारी, तनिषा कुमारी आदि का कहना है कि जब भी नगर परिषद कार्यालय में किसी कार्य के लिए जाते हैं तो प्रवेश द्वार पर दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी होती हैं। ऐसे में वहां से गुजरने में काफी दिक्कत होती है। कहा कि बीते दिनों भी एक हादसा होते-होते बचा है अन्यथा राहगीर चोटिल हो सकता था। बताया कि शहर में अगर कोई वाहन दो मिनट सड़क किनारे खड़ा रहता है तो पुलिस की टीम चालान करने में जरा देरी नहीं करती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस जगह वाहनों को पार्क करने वाले लोगों के चालान काटे जाएं। साथ ही वहां दोपहिया वाहन खड़ा करने पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें