फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भीड़ के आगे छोटा पड़ा चौगान-दो का प्रवेश द्वार

Sun, 04 Aug 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेले के दौरान चौगान नंबर एक और दो के प्रवेश द्वार के पास लगी लोगो की भीड़।संवाद
विज्ञापन
भीड़ के आगे छोटा पड़ा चौगान-दो का प्रवेश द्वार
विज्ञापन

लोगों को दस फीट का फासला तय करने में लग रहे पांच से दस मिनट
लोगों की प्रशासन से सड़क के ऊपर अस्थायी फ्लाईओवर पुल बनाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चौगान-दो का प्रवेश द्वार कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। यह प्रवेश द्वार का काफी तंग है। यहां लोगों की इतनी भीड़ जुट रही है कि दस फीट का फासला तय करने में पांच से दस मिनट का समय लग रहा है। जिस हिसाब से लोगों की भीड़ जुट रही है, उसे देखकर लगता है कि किसी कारणवश भगदड़ मच जाए तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

लोगों में हंसराज, केवल कुमार, संजय शर्मा, मनोज कुमार और सुरेंद्र ने बताया कि चौगान नंबर-दो के लिए जाने वाला रास्ता मुख्य सड़क के साथ है। लोगों को चौगान में दाखिल होने के लिए ट्रैफिक के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। छोटे बच्चों के लिए सड़क को पार करना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चौगान नंबर दो के प्रवेश द्वार को खुला बनाया जाए। भीड़ कम करने के लिए चौगान एक से चौगान दो के लिए अस्थायी फ्लाईओवर पुल बनाना चाहिए। एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि प्रवेश द्वार को खुला करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें