फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिक्षा व्यवस्था तोड़ रही दम, जुगाड़ के सहारे बच्चों की पढ़ाई

Sun, 28 Sep 2025 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। आकांक्षी जिला चंबा के सरकारी स्कूलों में प्रदेश सरकार का नारा आत्मनिर्भर हिमाचल सच साबित हो रहा है जबकि शिक्षा व्यवस्था दम तोड़ती जा रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चन्हौता में जमा एक और दो में 28 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं मगर दो ही प्रवक्ता तैनात हैं।
विज्ञापन

अन्य विषयों के प्रवक्ताओं के पांच पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि निम्न कक्षाओं को पढ़ाने वाले अध्यापकों के सहारे वरिष्ठ कक्षाओं की पढ़ाई चल रही है। स्कूल में तैनात डीपीई शारीरिक शिक्षा के साथ बारहवीं के बच्चों को अंग्रेजी विषय पढ़ा रहे हैं। भाषा अध्यापक छठी से दसवीं तक पढ़ाने के साथ-साथ ग्यारहवीं तथा बारहवीं के बच्चों को भी हिंदी पढ़ा रहे हैं ।
टीजीटी आर्ट्स के अध्यापक अपनी कक्षाओं के साथ राजनीति शास्त्र पढ़ा रहे हैं। गणित के तथा इतिहास के प्रवक्ता भी अपने विषयों को पढ़ाने के साथ-साथ दूसरे विषयों मे भी बच्चों को लाभान्वित करने का प्रयास कर रहे हैं। कम्प्यूटर विषय के दो पद खाली हैं। विद्यार्थी शिक्षा के अधिकार से वंचित हैं। पिछले आठ सालों से ऐसा ही चल रहा है। जानकारी के अनुसार स्कूल में राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, इंग्लिश, हिंदी और आईटी प्रवक्ताओं के रिक्त पद हैं जबकि दो ही पदों पर प्रवक्ता तैनात हैं। इनमें गणित और इतिहास के प्रवक्ता की तैनाती की गई है। कुल मिलाकर स्कूल में हालात बेहद खराब है। जुगाड़ के सहारे शिक्षा व्यवस्था चलाई जा रही है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया हैै। जल्द ही इस बारे उचित व्यवस्था की जाएगी। ताकि विद्यार्थियों को भरपूर शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें