फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बंद हुआ छोर... तो कंधों ने थाम ली जिंदगी की डोर

Fri, 03 Oct 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बंद पड़े राख-लुडेरा मार्ग से बुजुर्ग मरीज को पीठ पर उठाकर सड़क तक लेकर जाते ग्रामीण।सं
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। राख-लुडेरा सड़क बंद होने के कारण शुक्रवार को लुडेरा गांव के बीमार बुजुर्ग रतन चंद (66) को अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन गया। इस बीच ग्रामीणों ने मिलकर पालकी को एंबुलेंस बनाया और कंधे पर उठाकर तीन किलोमीटर के उबड़-खाबड़ रास्ते से मरीज को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राख-लुडेरा सड़क एक माह से यातायात के लिए बंद है। सड़क का बंद होना लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। शुक्रवार सुबह लुडेरा निवासी 66 साल के रतन चंद की टांग में बहुत तेज दर्द होने लगी। देखते ही देखते बुजुर्ग की हालत खराब होने लगी। इसके चलते परिजनों ने आखिरकार पालकी के जरिये ही उन्हें सड़क तक पहुंचाने का निर्णय लिया और ग्रामीणों को एकत्रित किया। इसके बाद परिजनों और गांव के युवाओं ने बारी-बारी पालकी को उठाकर तीन किलोमीटर के उबड़-खाबड़, पत्थरों से भरे रास्ते को तय कर बुजुर्ग को दूसरी सड़क तक पहुंचाया और वहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
जेसीबी मशीन को राख-लुडेरा मार्ग बहाली के लिए भेजा है। जल्द मार्ग बहाल करवा दिया जाएगा।
राकेश मरोल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग उपमंडल राख
शुक्रवार को राख-लुडेरा सड़क बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शनिवार को मार्ग बहाली का कार्य आरंभ हो जाएगा। डॉ. जनक राज, विधायक, भरमौर
विज्ञापन


सड़क बंद होना मुसीबतें बढ़ा रहा है। रोजाना मीलों का सफर तय कर पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग को इस समस्या को जल्द हल करना चाहिए। जतिन ठाकुर निवासी लुडेरा
गांव में किसी के बीमार हो जाने पर उन्हें सड़क तक पहुंचाना काफी चुनौतीपूर्ण बन जाता है। कई बार विभाग को सड़क बहाल करने को लेकर अवगत करवाया जा चुका है। संतोष सिंह ठाकुर निवासी लुडेरा
विज्ञापन

एक माह पूर्व भारी बारिश के बाद भूस्खलन के चलते जगह-जगह सड़क बंद है। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जोगिंद्र सिंह ठाकुर निवासी लुडेरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें