फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाका तोड़कर भागे चालक को गांधी चौक में दबोचा

Sun, 31 May 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
, बिना लाइसेंस और नशे में चला रहा था वाहन, गाड़ी से रेड लाइट और हूटर बरामद
विज्ञापन

शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई डलहौजी पुलिस ने किया चालान

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। यातायात नियमों का उल्लंघन कर पुलिस नाका तोड़कर भागने वाले एक निजी वाहन चालक के खिलाफ डलहौजी पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। चालक को गांधी चौक में रोककर वाहन की जांच की गई, जिसमें कई नियमों के उल्लंघन सामने आए।
जानकारी के अनुसार, पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित तुन्नुहट्टी पुलिस चौकी में पुलिस कर्मियों ने एक निजी वाहन को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया। चालक वाहन रोकने के बजाय डलहौजी की ओर फरार हो गया। इसकी सूचना तुरंत डलहौजी पुलिस को दी गई, जिसके बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा के नेतृत्व में एचएएसआई देस राज और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन को डलहौजी के मुख्य गांधी चौक पर रोक लिया। जांच के दौरान वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगी पाई गई, जिसे मौके पर ही हटवा दिया गया। तलाशी के दौरान वाहन से एक रेड लाइट और हूटर भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जांच में यह भी पाया गया कि चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना लाइसेंस वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत चालान कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें