फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुगला बाजार में नहीं हो रही नालियों की सफाई

Sun, 19 Apr 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगते मुगला बाजार में गंदगी का आलम है। नियमित रूप से नालियों की सफाई नहीं हो रही है। इसके चलते स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है शनिदेव मंदिर से लेकर चुंगी शिव मंदिर तक नालियों में गंदगी भरी पड़ी है लेकिन इसे साफ नहीं किया जा रहा है। दुकानदारों में रमेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार और प्रवीण कुमार ने कहा कि इस बारे में वे कई बार नगर परिषद को अवगत करवा चुके हैं मगर अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। बाजार में काफी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। स्कूलों के लिए भी यह रास्ता जाता है। ऐसे में यहां हर समय दुर्गंध का माहौल रहता है। उन्होंने नगर परिषद चंबा से मांग की है कि नालियों की सफाई करवाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें