फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहाड़ों की दूरी हारी, स्क्रीन पर पहुंचा डॉक्टर

Mon, 05 Oct 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा से विशेषज्ञ सैकड़ों किलोमीटर दूर मरीजों को दे रहे परामर्श, भरमौर-पांगी से किहार-चुराह तक जुड़ी टेलीमेडिसन सेवा
विज्ञापन

मंगलवार, शनिवार को ऑनलाइन परामर्श, सामान्य इलाज के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय आने की जरूरत कम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पहाड़ों में इलाज तक पहुंच की सबसे बड़ी चुनौती कई बार बीमारी नहीं, बल्कि दूरी होती है। चंबा में आयुष विभाग की टेलीमेडिसिन सेवा ने इस दूरी को काफी हद तक छोटा कर दिया है। अब जिला मुख्यालय में बैठे विशेषज्ञ चिकित्सक सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे मरीजों से स्क्रीन के जरिये जुड़कर उनकी स्वास्थ्य समस्या सुन रहे हैं और जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दे रहे हैं।
भरमौर, पांगी, चुराह और किहार जैसे दुर्गम क्षेत्रों के मरीज इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। जिला अस्पताल के विशेषज्ञ हर मंगलवार और शनिवार को टेलीमेडिसिन के माध्यम से संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े रहते हैं। मरीज को जिला मुख्यालय तक लाने के बजाय पहले उसके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ही विशेषज्ञ तक उसकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाई जाती है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ मरीज की समस्या, उपलब्ध स्वास्थ्य जानकारी और लक्षणों के आधार पर उपचार संबंधी सलाह देते हैं। यदि मामले में आगे की जांच या विशेष उपचार की आवश्यकता होती है तो मरीज को जिला अस्पताल आने की सलाह दी जाती है। इससे सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लंबी और थकाऊ यात्रा से मरीजों और तीमारदारों को राहत मिल रही है।
दुर्गम क्षेत्रों में जिला मुख्यालय तक पहुंचने में कई घंटे लग जाते हैं। ऐसे में आने-जाने का समय और खर्च दोनों बच रहे हैं। साथ ही मरीज को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से ही विशेषज्ञ की राय मिल रही है।
विज्ञापन

जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि टेलीमेडिसिन का उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करना है। ऑनलाइन परामर्श से मरीजों को समय पर चिकित्सकीय राय मिल रही है और अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय आने की जरूरत कम हुई है। विभाग इस सुविधा को अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें