चंबा किहार अस्पताल के बार धरने पर बैठे लोग।संवाद
सलूणी (चंबा)। नागरिक अस्पताल किहार के बाहर पंचायत उपप्रधान विक्की कुमार की अगुवाई में ग्रामीण दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। उनके साथ पंचायत के अन्य लोग भी मौजूद रहे। मामले को लेकर एसडीएम सलूणी चंद्र वीर सिंह और तहसीलदार अभिरॉय सिंह ठाकुर ग्रामीणों से मिले, लेकिन समझाने पर भी वे नहीं मानें। इस दौरान उपप्रधान ने दो टूक कहा कि वह तक आमरण अनशन खत्म नहीं करेंगे, तब अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद नहीं भरे जाते। सरकार और विभाग के सुस्त रवैये के चलते उन्हें आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि किहार और सलूणी अस्पताल में एक-एक डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रात को मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए चंबा या डलहौजी की दौड़ लगानी पड़ रही है। दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों के 21 पद खाली पड़े हैं। जिन्हें भरने में सरकार जरा भी गंभीर नहीं है।