चंबा। हिम आंचल पेंशन संघ खंड मैहला के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की डीए की लंबित किस्तों का भुगतान जल्द किया जाए, ताकि पेंशनरों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। संघ की बैठक त्रिलोचन महादेव परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान प्रकाश चंद शर्मा ने की। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि वे पेंडिंग डीए का भुगतान करने बारे कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से सुध नहीं ली गई है। बैठक में धर्म चंद, प्रेम लाल, देश राज शर्मा, ओम प्रकाश, मखौली राम, मोती राम और अच्छरो आदि मौजूद रहे।