पांगी (चंबा)। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव सुचारू रूप से करवाने के लिए पांगी प्रशासन ने विकास खंड पांगी में 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर योगेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं। कंट्रोल रूम का संचालन बीडीओ कार्यालय पांगी स्थित किलाड़ में किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक कार्यरत रहेगा। आम नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों को सभी कॉल्स का विधिवत रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक कॉल में संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, संपर्क नंबर, कॉल का समय तथा उस पर की गई कार्रवाई दर्ज करना अनिवार्य होगा। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। संबंधित अधिकारियों को सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। संवाद