फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 15 दिन में बिल नहीं भरा तो कटेगा बिजली कनेक्शन

Sat, 02 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने चंबा के 443 उपभोक्ताओं को जारी किए नोटिस
विज्ञापन

बिजली बिल के रूप में फंसी हैं साढ़े 17 लाख रुपये की राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा ने बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने 443 उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
इस अवधि के भीतर अगर उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगेे। बिजली बिल जमा होने ही कनेक्शन बहाल किया जाएगा। साथ ही 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी वसूला जाएगा। बोर्ड की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद बिजली बिल के रूप में फंसी राशि को निकलवाना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से करीब साढ़े 17 लाख रुपये की राशि वसूल करनी है। इससे पहले बोर्ड की ओर से आदेश जारी किए मगर उपभोक्ताओं ने कोई सुध नहीं ली। अब बोर्ड की ओर से 15 दिनों की मोहलत दी गई है। इस अवधि के भीतर उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते हैं तो बोर्ड की ओर से अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। गौरतलब है कि कई उपभोक्ताओं से बिजली बोर्ड से तीन से चार माह का बिल फंसा हुआ है।
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड उपमंडल चंबा द्वितीय के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 443 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बिल जमा न होने की सूरत में अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें