फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ठेकेदार एक हफ्ते में पूरा करे सड़क के दोनों किनारों पर खोदाई का काम

Wed, 08 May 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-साहो मार्ग पर सड़क किनारे लगा मिट्टी का ढेर।संवाद
विज्ञापन
साहो (चंबा)। लोक निर्माण विभाग ने चंबा-साहो मार्ग पर पेयजल लाइनें बिछाने का काम पूरा करने के लिए जलशक्ति विभाग के ठेकेदार को एक सप्ताह की डेडलाइन तय कर दी है।
विज्ञापन

सड़क के दाेनों किनारों पर पेयजल लाइनें बिछाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। इसके लिए खोदाई की जा रही है। इससे उड़ने वाली मिट्टी और धूल के कारण स्कूल विद्यार्थियों के साथ इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के पास भी ऐसी कई शिकायतें पहुंची हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विभाग ने जलशक्ति विभाग के ठेकेदार को एक सप्ताह के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से एक करोड़ रुपये से मासर से फुलनू टाला तक करीब 9 किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछाया जाएगा। इसके जिसके बाद लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी।
साहो क्षेत्र से पाइपों के जरिये पानी मेडिकल कॉलेज सरोल, मंगला-जोत समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाने के लिए विभिन्न स्कीमाें के तहत चंबा-साहो मार्ग के दोनों किनारों पर पाइपें डालने के लिए खोदाई का काम चल रहा है। इस कार्य पर करीब 12 से 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्तमान में सड़क के दोनों किनारों पर खोदाई का कार्य चलने के कारण उड़ रही धूल से स्थानीय लोगों, स्कूली विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पवन कुमार, किरण कुमार, अजय कुमार, सुरेश कुमार, पवन कुमार, अरुण शर्मा, केवल कृष्ण, जगदीश कपूर, विजय सिंह, सरण दास और ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि सड़क की खोदाई के चलते आए दिन मार्ग पर जाम लग रहा है। विभाग एक तरफ से कार्य करवाकर सुबह, दोपहर और शाम को सड़क पर टैंकर की मदद से पानी की बौछार भी करवाए। लोगों की शिकायतों के आधार पर अब पीडब्ल्यूडी ने जलशक्ति विभाग के ठेकेदार को एक सप्ताह में कार्य समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत के आधार पर अब जलशक्ति विभाग के ठेकेदार को एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद विभाग मासर से फुलनूटाला तक तारकोल बिछाने का कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें