फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निरीक्षण तक सिमटा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के भवन का काम

Thu, 06 Nov 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एक तरफ प्रदेश सरकार बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के दावे करती है तो वहीं उदयपुर में प्रस्तावित राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण का रास्ता ढाई साल बाद भी साफ होता नहीं दिख रहा है। अधिकारियों की ओर से निरीक्षण तो किए जा रहे हैं, लेकिन भवन निर्माण की कवायद शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश कुमार, सुमित, अजय, राकेश, राज कुमार, देवेंद्र सिंह, रमेश कुमार और अमरजीत सिंह आदि का कहना है कि वर्ष 2023 में स्कूल के निर्माण को लेकर तैयारी शुरू हुई थी। उदयपुर में जगह का चयन भी कर लिया था, लेकिन अभी तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द उदयपुर में भवन निर्माण का कार्य शुरू किया जाए।

ये मिलनी हैं सुविधाएंइस स्कूल में प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक लगभग 900 से 1000 विद्यार्थियों को समायोजित करने की क्षमता होगी। हाईटेक क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल और म्यूजिक रूम सहित कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


एफआरए का केस बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा है। हाल ही में संयुक्त निरीक्षण भी किया है। साइट डेवलपमेंट के लिए प्रशासन की ओर से दो लाख रुपये की राशि भी मिली है। बलवीर सिंह, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें