फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालते पकड़े दो दर्जन लोग, 4.15 लाख जुर्माना

Mon, 18 Dec 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चुराह में पकड़ी गई कसमल और कार्यवाही करती वन विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। चुराह वन मंडल में वन विभाग ने अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालने के मामले दो दर्जन लोगों को 4.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

साथ ही 45 क्विंटल कशमल की जड़ें भी कब्जे में ली हैं। पिछले दस दिन से वन विभाग के 33 कर्मचारी अवैध तरीके से कशमल की जड़ें निकालने के मामले की जांच कर रहे थे। इनमें दो वन परिक्षेत्र अधिकारी, आठ वन खंड अधिकारी और 23 वन रक्षक शामिल थे। ये कर्मचारी सनवाल सहित आसपास की पंचायतों में दिन-रात दबिश दे रहे थे। उन्होंने दो दर्जन लोगों को अवैध रूप से सरकारी वन भूमि से कशमल की जड़ें निकालते पकड़ा। कशमल की जड़ों की संख्या के आधार पर इन लोगों को वन विभाग ने जुर्माना लगाया। इनमें अधिकतर लोगों को वन विभाग की टीम ने रात के अंधेरे में कशमल की जड़ें निकालते पकड़ा है।

मुख्य वन अरण्यपाल ने मामले में गहनता से जांच करने और अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालने वालों पर कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम पूरे सर्किल में तैनात की थी। टीम ने तीसा में जाकर उच्चाधिकारी के आदेशानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया। अवैध रूप से निकाली गई कशमल की जड़ें जब्त कीं, वहीं वन भूमि से अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालने वालों को मौके पर दबोचा भी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद चुराह क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। कई लोग वन विभाग की अनुमति के बिना कशमल की जड़ें निकालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि कशमल की जड़ों को अवैध रूप से निकालने के मामले में उन्होंने विशेष टीम को जांच में लगाया था। इस टीम ने दो दर्जन लोगों को अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालते पकड़ा है। आरोपियों को 4.15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें