फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इंडोर स्टेडियम के निर्माण पर पांच साल से खेल

Wed, 31 Dec 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वर्ष 2020 में चंबा में जिस इंडोर स्टेडियम को बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, उसका निर्माण पांच साल बाद 30 फीसदी ही पूरा हो पाया है। 11.12 करोड़ रुपये की धनराशि से बनने वाले इंडोर स्टेडियम में युवाओं को विभिन्न प्रकार की खेलों को निखारने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में तत्कालीन भाजपा सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया ने इस स्टेडियम का शिलान्यास किया था। तब उन्होंने घोषणा की थी कि एक साल में इसका कार्य पूरा हो जाएगा। उनके मंत्री रहते निर्माण कार्य पूरा होना तो दूर की बात है यह कार्य बजट न मिलने से शुरू भी नहीं हो पाया।
वर्ष 2025 में कांग्रेस सरकार में सदर विधायक नीरज नैयर ने इस इंडोर का भूमि पूजन किया। उसके कुछ माह बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो पाया। हैरानी इस बात की है कि जिस इंडोर स्टेडियम का निर्माण एक वर्ष में होना था, उसका निर्माण पांच साल बीतने के बाद भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

अब युवाओं को यह भी भरोसा नहीं है कि अगले साल उन्हें इसकी सुविधा मिलेगी या नहीं। इंडोर स्टेडियम में युवाओं को वाॅलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो, रेसलिंग, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग और इंडोर शूटिंग रेंज की सुविधा प्राप्त होगी। इसके अलावा स्वीमिंग पूल की भी इसमें व्यवस्था होनी है।

इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अगले साल तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद युवाओं को इस स्टेडियम में अपनी खेलों को निखारने की सुविधा मिलेगी। रूपेश रजवाल, जिला अधिकारी, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग चंबा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें