फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अनाथ बेटियों की शादी के लिए 21 हजार देगी कमेटी

Sun, 01 Mar 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कुंजर महादेव कमेटी पाथका की ओर से आयोजित बैठक के दौरान मौजूद सदस्य:
विज्ञापन
हादसे में घायलों के उपचार और वाहन का खर्च भी कमेटी ही करेगी वहन
विज्ञापन

कुंजर महादेव कमेटी पाथका ने बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। कुंजर महादेव कमेटी पाथका ने रविवार को शनिदेव मंदिर समोट परिसर में आयोजित बैठक में घोषणा की है कि तहसील सिहुंता और चुवाड़ी क्षेत्र में अनाथ बेटियों के विवाह के लिए कमेटी 21 हजार रुपये आर्थिक सहायता देगी।
यह भी निर्णय लिया कि यदि क्षेत्र में कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन की सुविधा और इलाज का खर्च भी कमेटी की ओर से किया जाएगा। समोट, सिहुंता, टांडा, नूरपुर और चुवाड़ी के अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए सहायता दी जाएगी। कमेटी ने निर्णय लिया कि अप्रैल के पहले सप्ताह से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए 15 सदस्यों की आयोजन समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवा के तहत रक्तदान शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। कई युवाओं और सदस्यों ने रक्तदान के लिए सहमति दी है। कमेटी ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी प्रमुख लक्ष्य है। बैठक में कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह, रमेश चंद, जोगिंद्र कुठियाला, वीरवाहन सिंह, कमल, पवन कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें