फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पालमपुर से कुगति जाने वाली बस बंद होने से बढ़ीं मुश्किलें

Wed, 01 Apr 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पहले चंबा फिर भरमौर से कुगति के लिए पकड़नी पड़ेगी बस सेवा
विज्ञापन

भरमौर वासी इस बस को बहाल करवाने की कई बार कर चुके हैं मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। पालमपुर वाया टांडा कुगति रूट पर बस सेवा बंद होने से कार्तिक स्वामी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। पहले पालमपुर सहित अन्य जिलों के श्रद्धालु इसी बस के जरिये सीधे कुगति पहुंचते थे।
मंदिर में दर्शन के बाद अगले दिन इसी बस से लौट जाते थे। अब उन्हें पहले चंबा के लिए बस लेनी पड़ेगी। उसके बाद भरमौर के लिए अलग बस लेनी होगी। वहां से कुगति के लिए टैक्सी के जरिये सफर तय करना होगा।
विज्ञापन

सरकार का बस सेवा को बंद करने का फैसला भरमौर और कुगति के लोगों के लिए नुकसानदायक था ही, अब कार्तिक स्वामी मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह फैसला गलत नजर आ रहा है।
विज्ञापन


लोगों में सुरेश कुमार, रमन शर्मा, अशोक कुमार, चतर सिंह, होशियार सिंह, केवल कुमार, मनोज कुमार और सोभिया राम ने बताया कि एक साल पहले सरकार ने यह बस सेवा बंद कर दी थी। इसे बहाल करवाने के लिए कई बार सरकार और एचआरटीसी को ज्ञापन भी भेजे गए लेकिन किसी ने भी उन ज्ञापनों पर गौर नहीं किया। लोगों की जरूरत और कार्तिक स्वामी मंदिर के प्रति लोगों की आस्था को ध्यान में रखकर सरकार को यह बस सेवा पुन: शुरू करनी चाहिए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि रूट पर घाटा होने के कारण इसे बंद किया है। भविष्य में इसे दोबारा चालू करने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें