फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तागी गांव में बंद पशु डिस्पेंसरी को दोबारा किया जाए सुचारु

Wed, 11 Mar 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तागी गांव में पशु डिस्पेंसरी को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीण देसराज, सोहन लाल, बिपन कुमार, पृथ्वी राज, प्रमेश, महिंद्र कुमार, राजिंद्र कुमार और बबलू ने बताया कि तागी गांव में बीमार पशुओं के उपचार के लिए एक पशु डिस्पेंसरी स्थापित की गई थी। हालांकि, कुछ दिन पहले अधिसूचना जारी कर इसे दूसरी जगह स्थानांतरित करने की जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अधिकांश परिवार पशुपालन पर निर्भर हैं और बीमार पशुओं के उपचार के लिए उन्हें इसी डिस्पेंसरी पर निर्भर रहना पड़ता है। यदि डिस्पेंसरी को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया तो पशुपालकों को अपने मवेशियों के इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे उन्हें काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए पशु डिस्पेंसरी को पहले की तरह तागी गांव में ही सुचारु किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर उपचार न मिलने से पशुओं की स्थिति गंभीर हो सकती है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
सीएम को लिखा पत्र : ललित ठाकुर
जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा समस्या उठाए जाने के बाद उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तागी गांव की पशु डिस्पेंसरी को पुनः बहाल करने का आग्रह किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनहित को देखते हुए इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें