फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बच्चों को पीटा या गिरने से आई चोट, डीसी ने दिए जांच के आदेश

Wed, 18 Mar 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल आश्रम मैहला में रह रहे बच्चे के चाचा ने प्रबंधन पर लगाए मारपीट के आरोप
विज्ञापन

बच्चे की आंख के नीचे आई हैं चोटें, प्रशासन ने चाचा को दिया जांच का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बाल आश्रम मैहला में रह रहे एक बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद बच्चे के चाचा बाल आश्रम पहुंचे। चाचा खेम राज ने बच्चे की पिटाई का आरोप आश्रम के स्टाफ पर लगाया है।
विज्ञापन

बताया यह भी जा रहा है कि बच्चा गिरने के कारण घायल हुआ है। फिलहाल, खेम राज की शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन अब यह जांच करवाएगा कि बच्चा गिरा है या स्टाफ ने बच्चे को पीटा है। जानकारी के अनुसार यह मामला बीते दिनों का बताया जा रहा है। जब चाचा बच्चे से मिलने के लिए आश्रम पहुंचे तो उसकी आंख के नीचे चोटें नजर आई थीं। बहरहाल, प्रबंधन से इस बारे में पूछताछ की तो सही जवाब नहीं मिल पाया। बहरहाल, चाचा खेम राज ने इस मामले की शिकायत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से की है। उपायुक्त ने उचित जांच का आश्वासन खेम राज को दिया है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस बारे में शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि जांच करवाई जाएगी कि बच्चे को चोट गिरने से आई है या बच्चे को पीटा गया है। इस बारे में विभाग को उचित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें