फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार माह पहले शुरू चंबा-शिमला रूट बंद

Tue, 23 Dec 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। घाटे का हवाला देकर परिवहन निगम चंबा ने चंबा-शिमला वोल्वो बस रूट को बंद कर दिया है। हैरानी की बाद यह है कि यह रूट चार महीने पहले ही शुरू किया था। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस सरकारी बस सेवा के आरंभ होने से शिमला, चंडीगढ़, पठानकोट और डलहौजी का रुख करने वाले लोगों को लाभ मिलता था। इस रूट को वाया चंडीगढ़, पठानकोट बस स्टैंड और डलहौजी किया गया। इमें प्रति सवारी 1800 रुपये किराया भी वसूला जाता था। अब घाटे का रूट बताकर इस बस सेवा को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों में काफी रोष है।
स्थानीय निवासी राजीव कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, केहर सिंह, दलीप कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि इस बस सेवा से विशेषकर नौकरी पेशा और विद्यार्थी वर्ग को लाभ होता था। सवारियों की सहूलियत को देखते हुए इस रूट को दोबारा आरंभ करने पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस रूट के जरिये मुनाफा न होने के चलते इसे बंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें