बनीखेत में पिकअप वाहन से अज्ञात चोरों ने चुराए टायर। जागरूक पाठक।
बनीखेत में शुक्रवार देर रात की घटना, गाड़ी मालिक ने सुरक्षित स्थान पर लगाई थी गाड़ी
पुलिस के पास पहुंचा मामला, अज्ञात चोरों की धरपकड़ तेज, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर स्थित प्रमुख बनीखेत बाजार में शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के टायर और स्टेपनी चोरी कर गाड़ी को ईंटों पर खड़ा कर दिया। गाड़ी मालिक प्रवीण कुमार पुत्र संसार चंद निवासी बनीखेत ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है। साथ ही अज्ञात चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।
प्रवीण ने बताया कि रात को सोने से पहले गाड़ी सुरक्षित स्थान पर लगाई गई थी। मगर जब सुबह देखा तो गाड़ी ईंटों पर खड़ी थी। यहां तक कि गाड़ी की स्टेपनी भी निकाल ली थी। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने शिकायत के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। एएसआई कुलदीप कुमार का कहना है कि इस बारे शिकायत मिली है। कहा कि अज्ञात चोर जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।