फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: होली खेलने जा रहे युवकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

Thu, 05 Mar 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिन्ना पंचायत के मली गांव के पास हादसा, दो गंभीर रूप से घायल टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

वाहन गिरने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाए घायल
पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन, मातम में बदल गईं होली के जश्न की खुशियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता तहसील के पातका कुंजर महादेव मार्ग पर बुधवार दोपहर के समय हादसा हो गया। बिन्ना पंचायत के मली गांव के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में मृतक की पहचान अक्षय (32), निवासी पंचायत खदेट गांव साला के रूप में हुई है। घायल दोनों युवक सुनील और विनोद पंचायत खदेट पंचायत के निवासी हैं। वे होली खेलने जा रहे थे। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों की गंभीर स्थिति के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दोनों घायलों की हालत में कुछ अदद सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को तीनों युवक दोपहर के समय कार लेकर कुंजर महादेव की तरफ होली खेलने जा रहे थे। उसी समय कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गाड़ी को गिरता देख आस-पास के लोगों ने मौके पर जाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट पहुंचाया। यहां तैनात डॉक्टरों ने अक्षय को मृतक घोषित कर दिया। घायल सुनील और विनोद को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। होली की खुशियों के बीच हुए हादसे से मृतक के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। अक्षय के परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पातका कुंजर महादेव मार्ग पर कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में घायल दो लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें