फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उपप्रधान पद के प्रत्याशी पर हमला, लात-घूंसों से कर दी पिटाई

Sat, 23 May 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के चार समर्थकों पर मारपीट का आरोप, नाक, सिर और दांतों में आईं चोटें
विज्ञापन

अधिक खून बहने से मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाते समय रास्ते में ही बेहोश हो गए विपन
बेटे को बेहोशी की हालत में देख मां भी गश खाकर गिर पड़ीं, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। पंचायत संसद में उप प्रधान पद के लिए चुनावी रण में उतरे एक प्रत्याशी के घर में आकर दूसरे प्रत्याशी के चार समर्थकों ने उम्मीदवार की जमकर पिटाई कर दी।
आरोपियों ने उस पर लात-घूंसों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। यह घटना बीती 21 मई की रात की बताई जा रही है। मारपीट की घटना में पीड़ित के नाक, सिर और दांतों में चोटें आई हैं। पत्नी और मां ने उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित को जब एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था तो रास्ते में अधिक खून बहने से वह बेहोश हो गया। बेटे को बेहोशी की हालत में देखकर मां भी गश खाकर गिर पड़ीं। देर रात को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाने के बाद घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विपन कुमार निवासी बंदोखी डाकघर खरोठी तहसील सलूणी ने बताया कि वह पेशे से चालक हैं। पंचायत चुनाव में पुखरी पंचायत से उपप्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। 21 मई की रात को लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद वह आंगन में बैठे थे। इसी बीच, विपक्ष में उतरे प्रत्याशी के समर्थक हेम राज, भवनेश, रणवीर सिंह, मदन कुमार सभी ग्राम बंदोखी डाकघर खरोठी तहसील सलूणी आए। उन्होंने चुनाव को लेकर उनसे बहस की और गाली-गलौज करने लगे। ऐसा करने से रोकने पर आरोपी तैश में आ गए आ गए और उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी अनुपा और मां ओला देवी ने उन्हें छुड़ाया। मारपीट की घटना में उनके नाक, सिर और दांतों पर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जाएगा। पुलिस निष्पक्षता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें