फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिविर लगा, सभी पहुंचे...उद्यान विभाग नदारद

Fri, 11 Sep 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कीड़ी और अठलुई में हुआ मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार कार्यक्रम, ग्रामीणों को बताईं योजनाएं
विज्ञापन

बीडीओ समेत विभागों के अधिकारी आए, उद्यान विभाग को नहीं मिली सूचना, अब अलग से होगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा/साहो। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देने के लिए आयोजित मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार कार्यक्रम में उद्यान विभाग की गैरमौजूदगी सवालों के घेरे में आ गई।
विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत कीड़ी और अठलुई में हुए कार्यक्रम में बीडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी, लेकिन उद्यान विभाग की ओर से कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विभागीय सुविधाओं और पात्रता की जानकारी दी गई। क्षेत्र के बागवानों को उम्मीद थी कि उद्यान विभाग के प्रतिनिधि पौधरोपण, फलदार पौधों, अनुदान और बागवानी से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी देंगे। विभागीय प्रतिनिधि नहीं पहुंचने से ग्रामीण इन जानकारियों से वंचित रह गए।
मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कार्यक्रम में सभी विभागों की मौजूदगी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी और सूचना के स्तर पर दोनों विभागों के दावे अलग-अलग सामने आ रहे हैं। उद्यान विभाग का कहना है कि उसे कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं मिली, जबकि बीडीओ के अनुसार उद्यान प्रसार अधिकारी को पंचायत समिति की बैठक में कार्यक्रम के संबंध में मौखिक तौर पर अवगत करवाया गया था। ऐसे में विभागों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ा। अब उद्यान विभाग को इन दोनों पंचायतों में अपने स्तर पर अलग से शिविर लगाकर ग्रामीणों और बागवानों को योजनाओं की जानकारी देनी होगी।

बीडीओ मैहला बशीर खान ने कहा कि उद्यान विभाग के उद्यान प्रसार अधिकारी को पंचायत समिति की बैठक में कार्यक्रम के संबंध में मौखिक तौर पर अवगत करवाया गया था। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई प्रतिनिधि कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर विभाग को किसी भी स्तर पर लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी गई थी। इसी कारण विभाग की ओर से कोई अधिकारी या कर्मचारी कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें