फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-जुम्हार और अगाहर रूट पर एक घंटा देरी से गई बस

Sun, 19 Apr 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के अंधेरे में घर पहुंचे यात्री, बोले-रोजाना रूटों पर लेट हो रहीं बसें
विज्ञापन

बसें समय पर न चलने से सवारियों को घर पहुंचने में हो जाती है देरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में परिवहन व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। साढ़े 6:30 बजे चंबा से जुम्हार और अगाहर रूट पर चलने वाली बस शनिवार शाम को लगभग साढ़े सात बजे रवाना हुई।
करीब एक घंटा देरी से बस चलने के कारण यात्री देर रात को घर पहुंचे। यात्रियों ने कहा कि यह एक दिन की समस्या नहीं है, बल्कि रोजाना इसी तरह बसें देरी से रूटों पर जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बसें समय पर नहीं चलने से यात्रियों को घर पहुंचने में अंधेरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी राजपूत, आशीष कुमार, रमन कुमार, मनीष राजपूत, अभिषेक शर्मा और विक्रम ठाकुर ने कहा कि अगर परिवहन निगम बसें समय पर नहीं चला सकता तो इन रूटों को निजी ऑपरेटरों को सौंप देना चाहिए। चंबा-घरमाणी रूट पर भी बसों की समयसारिणी को लेकर यात्री परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बस कभी चार बजे तो कभी छह बजे चल रही है जबकि इसका निर्धारित समय साढ़े तीन बजे का है। इस समस्या को लेकर यात्रियों ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें मांग की है कि बसों की समयसारिणी को सख्ती से लागू किया जाए। यात्रियों ने प्रशासन और परिवहन निगम से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें