फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर-चंबा रूट की बस बनीखेत में हांफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। अमृतसर से चंबा आ रही सरकारी बस बुधवार रात को बनीखेत में टोल टैैक्स के पास अचानक खराब हो गई। इसके बाद सवारियों ने बस को धक्का मारकर सड़क किनारे तक पहुंचाया। आधे घंटे तक अंधेेेरे में सवारियां दूसरी बस आने का इंतजार करती रहीं। इस बस में 24 लोग सवार थे।
विज्ञापन

इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। चालक ने बस खराब होने की सूचना अड्डा प्रभारी को दी। उन्होंने बनीखेत में खड़ी सरकारी बस को भेज सवारियों को चंबा पहुंचाने की व्यवस्था करवाई, तब जाकर सवारियां अपने गंतव्य तक पहुंच पाईं। सवारियों रवि कुमार, अशोक कुमार, अनीता देवी, शकुंतला देवी, प्रिया कुमारी और संदेश कुमारी का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई सरकारी बस बीच सड़क में हांफ गई हो। इससे पहले भी कई बार बसें बीच रास्ते में ही खराब हो चुकी हैं। लोगों ने सरकार और निगम से मांग की है कि लंबे रूटों पर नई बसों को भेजा जाए।
बनीखेत के बस अड्डा प्रभारी मान सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण समस्या हुई। सवारियों को दूसरी बस के जरिये उनके गंतव्यों के लिए रवाना कर दिया गया। साथ ही खराब बस की भी मरम्मत करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें