फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिहुंता-लाहडू रूट की बस बीच राह हांफी

Tue, 02 May 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता-लाहडू मार्ग पर नारघड़ा के पास हिमाचल पथ परिवहन पालमपुर डिपो की बस सोमवार देर शाम बीच राह हांफ गई। इससे बस में सवार 25 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस में तकनीकी खराबी आने के बाद चालक ने समयानुसार बस को सड़क किनारे पार्क कर सवारियों को नीचे उतारा। काफी देर तक बस की मरम्मत करने के बाद भी बस स्टार्ट न होने पर आखिरकार सवारियां निजी वाहनों के जरिये अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुईं। इस दौरान सवारियां एचआरटीसी प्रबंधन की लचर सेवाओं को कोसती नजर आईं।
विज्ञापन

सवारियों राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, हरीश कुमार, कन्हैया राम, प्रताप चंद, अंबिया राम, पुरुषोत्तम, बचन सिंह आदि ने बताया कि जिले के विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही सरकारी बसें बीच राह खराब हो जाती हैं। इसका खामियाजा सवारियों को भुगतना पड़ता है। कई बार प्रबंधन से खटारा बसों की जगह पर नई बसों को चलाने की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि सवारियों की सहूलियत के लिए अन्य बस को मौके पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें