फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: देरी से रवाना हुई बस, ठंड में इंतजार करते रहे यात्री परेशान

Sun, 23 Nov 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा से देहरादून जाने वाली लंबी दूरी की बस शनिवार को निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से रवाना हुई। ठंड में यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई। यात्रियों ने बताया कि यह कोई एक-दो दिन की समस्या नहीं है। चंबा से बसें अक्सर निर्धारित समय पर नहीं चलतीं और इससे हमारी यात्रा कठिन हो जाती है।
विज्ञापन

यात्री दिनेश कुमार, पवन कुमार, सोनू कुमार, धीरज कुमार और त्रिलोक कुमार का कहना है कि इतनी ठंड में वे बस स्टैंड पहुंच जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा हो चुका है कि बसें वर्कशॉप से ही नहीं आती हैं। जब बस के देरी से चलने का कारण पूछा जाता है तो परिवहन निगम के कर्मचारी बहस करने लगते हैं।
लंबी दूरी पर परिवहन निगम की ही बसें चलती हैं ऐसे में उनका यही साधन है। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि बसों की निर्धारित समय से पहले मरम्मत की जाए, ताकि उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि बस में जरूरी तकनीकी कार्य किए जा रहे थे ताकि रास्ते में कोई खराबी या तकनीकी समस्या न आए। लंबी दूरी की बसों में समय-समय पर मरम्मत और रख-रखाव आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें