फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जयपुर में दिखी चंबा रुमाल और चित्रकला की चमक

Fri, 09 Jan 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राजस्थान में वर्कशॉप के समापन के दिन चंबा की ज्योति नाथ को सम्मानित करते:
विज्ञापन
चंबा। राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय महिला लोक कला एवं शिल्प कार्यशाला में चंबा की पारंपरिक कला ने देशभर के कला प्रेमियों का दिल जीत लिया। 2 से 8 जनवरी तक चली इस कार्यशाला में चंबा की कलाकार ज्योति नाथ और आशा राठौर ने भाग लेकर चलो चंबा अभियान के तहत चंबा रुमाल और चित्रकला को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 16 महिला कलाकारों ने हिस्सा लिया। चंबा की ज्योति नाथ ने अपनी पहाड़ी लघु चित्रकला, जबकि आशा राठौर ने विश्व प्रसिद्ध चंबा रुमाल की सुई-धागे की कला का जीवंत प्रदर्शन किया। दोनों कलाकारों की जुगलबंदी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
पश्चिम बंगाल से आए पर्यटकों ने चंबा स्टॉल पर प्रदर्शित कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि ज्योति नाथ का काम बेहद अनोखा और आकर्षक है। इन चित्रों को देखकर चंबा घूमने की इच्छा जाग उठी है। चंबा स्टॉल पर प्रदर्शित पहाड़ी पेंटिंग्स को दर्शकों ने अद्भुत बताया।
विज्ञापन

इस कार्यशाला के माध्यम से ‘चलो चंबा अभियान’ ने प्रतिभागियों और दर्शकों को लक्ष्मी नारायण मंदिर, चंबा रुमाल, खजियार और डलहौजी जैसी सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान से रूबरू कराया। अभियान के जरिये चंबा की कला, संस्कृति और पर्यटन को देशभर में पहचान मिली।
ज्योति नाथ वर्तमान में कम्युनिटी आर्ट सेंटर का नेतृत्व कर रही हैं और पहाड़ी कला को नई पहचान दिलाने में सक्रिय हैं। वहीं आशा राठौर चंबा रुमाल की कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चंबा की कला और संस्कृति की इस प्रस्तुति को चंबा जिला और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें