फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन घरों में चोरी करने वाले आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे

Sun, 23 Nov 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल भटियात के गांव टाटरू में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस टीम ने शनिवार को डलहौजी न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच के लिए अब पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने तीन जगह चोरियां कीं। जहां से सोने-चांदी के लाखों के आभूषणों समेत पांच हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
ये घटनाक्रम शुक्रवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत आते कोठी टाटरू गांव, डाकघर रायपुर में पेश आया। दोपहर के समय खेत से अपना काम निपटा कर प्रभावित घर पहुंचे तो दरवाजे के ताले टूटे देख उसके पांव तले जमीन खिसक गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने सभी को अलर्ट कर दिया। जिसके बाद सायं पौने पांच बजे पुलिस ने एक आरोपी शरीफ मोहम्मद को गिरफ्तार किया जबकि दूसरे आरोपी को भी पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के गहने बरामद कर लिए।
विज्ञापन

अब पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जानने का प्रयास करेगी। एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि अदालत से दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें