फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धड़ोग में कूड़े की छंटाई बनी स्थानीय लोगों की मुसीबत

Sun, 23 Nov 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। धड़ोग में कचरा प्रबंधन की अव्यवस्थित व्यवस्था स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही है। प्रतिदिन सुबह यहां कूड़े की छंटाई तो कर दी जाती है मगर छंटाई के बाद कचरे से भरे बोरे पूरा दिन सड़क किनारे ही पड़े रहते हैं। समय पर न उठाने से न केवल बदबू फैलती है बल्कि सड़क के किनारे गंदगी के ढेर दिखाई देते हैं। राहगीरों का कहना है कि पैदल रास्तों के पास जमा बोरों के पास से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

कई बार बोरे फटने के कारण कचरा सड़क पर बिखर जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मवेशी भी इन बोरों को फाड़ देते हैं जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ जाती है।
नीतिश महाजन, राज कुमार, महिंद्र कुमार, संजीव कुमार, चंद्रेश कुमार ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। हालांकि नगर परिषद के अधिकारी इसी रास्ते से होकर जाते हैं। लोगों की मांग है कि कूड़े की छंटाई के तुरंत बाद उठान की व्यवस्था की जाए और क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बढ़ती गंदगी और दुर्गंध से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें