फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बाजार में ट्रैफिक लाइट न होने से लग रहा जाम

Wed, 11 Mar 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरी (चंबा)। पुखरी चौक पर ट्रैफिक लाइटों का अभाव रोजाना जाम का कारण बन रहा है। हैरत की बात है कि कई बार पुखरी चौक पर सुरक्षा कर्मी की तैनाती या फिर ट्रैफिक लाइटें स्थापित करने की मांग उठाई गई है। बावजूद इसके अभी तक लोगों की ज्वलंत मांग को पूरा नहीं किया जा सका है। जिस कारण उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगाें ने पुलिस अधीक्षक चंबा से पुखरी चौक में पुलिस या गृह रक्षक जवान की तैनाती को लेकर आवाज बुलंद की है। ग्रामीण नरेश कुमार, सुरेश कुमार, मघर सिंह, बचन सिंह, संजीव कुमार, योगराज, प्रताप चंद और अशोक कुमार ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर स्थित पुखरी चौक पर कई साल पूर्व गृह रक्षक की तैनाती की गई थी। अब उसे यहां से हटा लिया गया।
इस कारण रोजाना चंबा से तीसा, तीसा से चंबा आने-जाने वाली बसों, निजी वाहनों, दोपहिया वाहनों के चौक पर रुकने से देखते ही देखते जाम की स्थिति बन जाती है। वाहनों के जाम के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से जाम हो जाती है। इससे स्थानीय दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही यहां से गुजर कर गांवों का रुख करने वाले लोगों को भी परेशानियां ही पेश आ रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक चंबा से प्राथमिकता के आधार पर उनकी मांग को पूरी करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें