फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में परियोजना प्रभावितों ने प्रशासन के खिलाफ पीटी थाली

Fri, 04 Nov 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
परियोजना प्रभावितों ने थाली पीटकर प्रशासन व परियोजना प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिजली परियोजना प्रभावितों को लाडा के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान न होने के खिलाफ शुक्रवार को प्रभावितों ने भरमौर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यालय में थाली पीटकर प्रशासन व परियोजना प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने बताया कि 28 अक्तूबर को एसडीएम भरमौर को एक ज्ञापन दिया गया था। जिसमें सात दिन के भीतर भुगतान की मांग की गई थी। लेकिन चार नवंबर तक भुगतान न होने के बाद सभी प्रभावितों ने प्रदर्शन का फैसला किया है।

इस मौके पर अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर ने सात दिन में भीतर बकाया राशि के भुगतान का आश्वासन प्रदर्शनकारियों को दिया। एडीएम भरमौर विनय धीमान ने बताया कि प्रभावितों को मुआवजा दिलवाने के लिए परियोजना प्रबंधन से बात की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रभावित मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यदि सात दिन के भीतर भुगतान न हुआ तो प्रदर्शन का आगामी निर्णय इससे भी खतरनाक रूप धारण करेगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें