फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डेढ़ महीने का इंतजार खत्म, मेडिकल कॉलेज पहुंचीं दवाइयां

Wed, 04 Nov 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
15 लाख रुपये की सप्लाई की पहली खेप में एक लाख से अधिक टैबलेट और छह हजार सिरिंज पहुंचीं
विज्ञापन

रोजाना 800 मरीजों की ओपीडी और 250 से अधिक भर्ती मरीजों को मिलेगी राहत, बाकी दवाइयां भी जल्द पहुंचने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में दवाइयों की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। करीब डेढ़ महीने से लंबित 15 लाख रुपये की दवाइयों की सप्लाई पहुंचनी शुरू हो गई है।
पहली खेप में एक लाख से अधिक टैबलेट और छह हजार सिरिंज अस्पताल पहुंची हैं। इससे वार्डों में भर्ती मरीजों को उपचार के दौरान जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिले की करीब पौने छह लाख आबादी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर है। अस्पताल में पहले पहुंची 23 लाख रुपये की दवाइयों का स्टॉक खत्म होने लगा था। इसकी आशंका को देखते हुए प्रबंधन ने समय रहते कंपनी को नई सप्लाई का ऑर्डर दे दिया था, लेकिन दवाइयां पहुंचने में देरी के कारण भर्ती मरीजों को भी कुछ दवाइयां बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ रही थीं। इससे तीमारदारों को आर्थिक बोझ के साथ अतिरिक्त भागदौड़ भी करनी पड़ रही थी।
पहली खेप में छह हजार सिरिंज, 48 हजार पेंटोप्राजोल, 12 हजार दर्द निवारक, 48 हजार गैस संबंधी, आठ हजार बीपी, 3200 शुगर और 300 फोलिक एसिड की टैबलेट पहुंची हैं। शेष दवाइयों की सप्लाई भी आगामी दिनों में आने की उम्मीद है। इससे अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाने में सहूलियत होगी।

रोजाना 250 से अधिक मरीज रहते हैं भर्ती
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब 800 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं, जबकि 250 से अधिक मरीज विभिन्न वार्डों में भर्ती रहते हैं। अस्पताल की डिस्पेंसरी और वार्डों में मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। ऐसे में नई खेप पहुंचना मरीजों के लिए राहत भरा कदम है।

15 लाख की दवाई का दिया था ऑर्डर
मेडिकल कॉलेज में 15 लाख की दवाई का ऑर्डर दिया था। कंपनी की तरफ से आपूर्ति शुरू कर दी गई है। 15 लाख की दवाई किस्तों में चंबा पहुंचाई जाएगी। पहली खेप की आपूर्ति हो चुकी है। मरीजों को दर्द निवारक और गैस की दवाई बाहर से खरीदनी पड़ रही थी। अब यह दवाई उन्हें अस्पताल में ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


15 लाख रुपये की दवाइयों का ऑर्डर दिया गया था। इसकी सप्लाई आनी शुरू हो गई है। मरीजों को दवाइयों से संबंधित परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. मानिक सहगल, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें