फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो दिन बाद क्रस्ना लैब में लौटी जांच की रफ्तार, मरीजों को राहत

Wed, 04 Nov 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में फिर शुरू हुए टेस्ट, निजी लैब में जेब ढीली करने की मजबूरी हुई दूर
विज्ञापन

प्रदेशभर में 110 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने से बंद थीं सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में क्रस्ना लैब की जांच सेवाएं बुधवार को दोबारा शुरू हो गईं। दो दिन तक टेस्ट सुविधा प्रभावित रहने से परेशान मरीजों और तीमारदारों को इससे राहत मिली है। अब अस्पताल में ही जरूरी जांच करवाने की सुविधा बहाल हो गई है।
विज्ञापन

प्रदेशभर में कंपनी का करीब 110 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने के कारण क्रस्ना लैब ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं बंद कर दी थीं। इसका असर चंबा जिले में भी पड़ा। मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले के 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में क्रस्ना लैब के माध्यम से मरीजों के टेस्ट किए जाते हैं। सेवाएं ठप होने से जांच व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। सरकारी लैब में दोपहर बाद नमूने नहीं लिए जा रहे थे। ऐसे में उपचाराधीन और ओपीडी में आने वाले मरीजों को जरूरी जांच के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ रहा था। इससे उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ रहे थे। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल में क्रस्ना लैब ने मरीजों के टेस्ट दोबारा शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें