फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आयुर्वेदिक अस्पताल में तीन माह बाद टेस्ट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में तीन माह से बंद पड़े मरीजों के टेस्ट फिर से शुरू हो गए हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद आयुष विभाग ने इस पर संज्ञान लिया। खराब सीपीयू को दो दिन के भीतर दुरुस्त करवा दिया गया।
विज्ञापन

जांच प्रक्रिया बहाल होने से मरीजों को अब पांच किलोमीटर दूर चंबा की निजी लैबों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल में लाखों रुपये की मशीनें उपलब्ध थीं। इसके बावजूद एक सीपीयू खराब होने से तीन माह से जांच सुविधा ठप थी। इस कारण मरीजों को निजी लैबों में पैसे खर्च करने पड़ रहे थे जबकि, अस्पताल में मुफ्त और सरकारी दरों पर टेस्ट की व्यवस्था है। रोजाना करीब 100 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए आते हैं। इनमें से 40 से अधिक मरीजों के विभिन्न टेस्ट किए जाते हैं।
टेस्ट शुरू होने से मरीजों को अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिलने लगी है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बचेंगे। जिला आयुष अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि खराब उपकरण दुरुस्त करवा दिया गया है। मरीजों के टेस्ट शुरू कर दिए गए हैं। अब मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें