फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दस सड़कें अभी बंद, चुराह में बीस पेयजल योजनाएं नहीं हो पाई बहाल

Fri, 03 Jul 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में गत दिनों हुई बारिश के व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। जिले भर में दस संपर्क मार्ग अभी भी बंद है जबकि तीसा क्षेत्र में बीस पेयजल योजनाएं बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गत दिनों हुई बारिश के बाद हालात अभी तक सुधर नहीं पाए हैं। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भटियात और चंबा में एक-एक ट्रांसफार्मर बाधित चल रहा है। इसके चलते करीब दस गांवों में अंधेरा पसरा है। विभागीय टीमें मौके पर व्यवस्थाओं को बहाल करने में जुटी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले जिले भर में देर रात भारी बारिश हुई। इसके चलते किसानों और बागवानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। नुकसान रिपोर्ट तैयार करने के लिए विभागीय टीमें दौरा कर रही है। अन्य विभागीय टीमें व्यवस्थाओं को बहाल करने में जुटी है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि व्यवस्थाओं को बहाल किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें