फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहला के पास खाई में गिरा टैंपो, दो लोग हुए गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मैहला के पास टेंपो दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान संजीव कुमार पुत्र रघुनाथ निवासी सुल्तानपुर और विपिन पुत्र रत्न चंद निवासी गांव एवं डाकघर मंगला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों टेंपो में सवार होकर वीरवार शाम के समय बग्गा से वापस चंबा लौट रहे थे। मैहला के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे और टेंपो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें