फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका स्कूल को 5.46 करोड़ से मिलेगा भवन

Sat, 09 May 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
तेलका विद्यालय भवन की दूसरी मंजिल का लेंटर डालते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
विद्यार्थियों को शेड में पढ़ाई करने से जल्द मिलेगी राहत
विज्ञापन

18 महीने में बनकर तैयार होगा तेलका स्कूल का भवन

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को भवन का दूसरा स्लैब (लेंटर) डाला गया। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
लंबे समय से अस्थायी शेड में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। विद्यालय भवन के निर्माण पर करीब 5.46 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। भवन का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में लगभग 2.8 करोड़ से कार्य चल रहा है। तीन मंजिला भवन करीब 18 महीनों में तैयार करने का लक्ष्य रखा है। नए भवन में पर्याप्त कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, प्रधानाचार्य कार्यालय और स्टाफ रूम सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भवन तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि भवन निर्माण कार्य में तेजी आने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता डलहौजी जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर भवन निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें