फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथ्लैटिक्स में तेलका का दबदबा, शुभम बना बेस्ट एथ्लीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला छुुद्रा में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। स्कूली छात्रा शुभम कुमार को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में सुरंगाणी की टीम विजेता और किहार की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में किहार ने पुखरी को हराकर खिताब हासिल किया। बैडमिंटन में पैरामाउंट स्कूल की टीम ने बाजी मारी, जबकि लडेर स्कूल को उपविजेता की ट्रॉफी से ही संतुष्ट होना पड़ा। समापन समारोह में जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि वे इसी तरह खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। यह जानकारी सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मान सिंह जरयाल ने दी।
विज्ञापन

पंकज सलारिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें