फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा पुलिस ने अब तक 25 गुमशुदा ढूंढे, परिजनों को सौंपे

Sun, 21 Sep 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। लापता लोगों की तलाश में तीसा पुलिस थाना की टीम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक सामने आए गुमशुदगी के मामलों में पुलिस ने 25 लोगों को खोजकर उनके परिजनों को सौंपा है। इनमें 14 महिलाएं, एक पुरुष, नौ नाबालिग लड़कियां और एक नाबालिग लड़का शामिल हैं। तीसा थाना प्रभारी के अनुसार शेष गुमशुदा महिलाओं और पुरुष की तलाश भी हरसंभव तरीके से की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी खोजकर उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राहुल कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, राजन सिंह, देवी चंद, सुमित कुमार और रोहन कुमार का कहना है कि तीसा पुलिस की कार्यशैली पहले की तुलना में काफी सक्रिय और मानवीय दृष्टिकोण वाली हो गई है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद गुमशुदा लोगों को ढूंढकर परिवारों को सौंपना पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि चुराह जैसे दुर्गम क्षेत्र में गुमशुदगी के मामलों को सुलझाना चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन तीसा पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि ईमानदारी और लगन से हर मुश्किल आसान की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन

तीसा पुलिस टीम ने अब तक 25 लापता लोगों को बरामद किया है। पुलिस का प्रयास है कि लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध हो। अभिषेक यादव, एसपी चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें