फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह क्षेत्र से किशोर रहस्यमयी ढंग से लापता

Sat, 25 Apr 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
24 अप्रैल को स्कूल बुलाने की बात कह घर से निकला, अब तक नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

परिजनों ने स्कूल में किया पता, प्रबंधन बोला, उस दिन स्कूल ही नहीं आया छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल के गांव हियाड़ से 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग की मां पानो पत्नी हरीश निवासी गांव हियाड़, डाकघर थनेईकोठी ने बताया कि उनके बेटे ने दसवीं की परीक्षा दी है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेईकोठी में पढ़ता है। 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे घर से यह कहकर निकला था कि उसे स्कूल बुलाया है। वह निजी बस में गया था लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल में जानकारी ली तो एक अध्यापक ने बताया कि छात्र उस दिन स्कूल नहीं पहुंचा था। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस नाबालिग की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। छात्र की तलाश के लिए टीमें जुट गई हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी नाबालिग के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें