फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हत्यारोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने टीम शिमला रवाना

Sat, 05 Sep 2026 10:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। बहुचर्चित नेगी राम हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला और पुरुष आरोपी को डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम शिमला लेकर रवाना हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि वैज्ञानिक जांच से वारदात से जुड़े अहम सवालों के जवाब मिल सकेंगे।
इससे पहले पूछताछ में महिला आरोपी के वारदात में भूमिका स्वीकार करने की बात सामने आई थी। हालांकि, पुलिस ने इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं माना है और किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना को देखते हुए जांच जारी रखी है। मृतक के परिजनों ने भी डीएसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए शिमला ले जाया जा रहा है। टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आने वाले तथ्यों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें