फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में भरे जाएं शिक्षकों के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चंबा के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों को बिना विलंब भरा जाए। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में स्टाफ की तैनाती को लेकर उपायुक्त डीसी राणा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

आप पार्टी टूरिज्म विंग के राज्य उपाध्यक्ष मनीष सरीन, सोशल मीडिया संयोजक सोनू ठाकुर, संगठन मंत्री डलहौजी राजेश चौबियाल, संगठन मंत्री चंबा योगराज महाजन और जिलाध्यक्ष उज्ज्वल महाजन ने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी है। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि जब स्कूलों में शिक्षक नहीं होंगे तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रमुखता के आधार पर रिक्त पदों को भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें