फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नहीं कोई रोबोट, पढ़ाएगा या अतिरिक्त कार्य करेगा : दीप सिंह

Mon, 08 Jun 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कहा, सीमित अवधि में पूरा करवाया जाए कार्य, ऑफ ऑवर प्रथा हो बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि प्रवक्ताओं को प्रगणक, पर्यवेक्षक आदि के रूप में जनगणना कार्य में लगाया है। उनसे विद्यालय समय के अतिरिक्त (ऑफ-ऑवर) भी कार्य लिया जा रहा है। इससे शिक्षकों पर अत्यधिक मानसिक और शारीरिक दबाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक कोई रोबोट नहीं हैं। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी प्रश्न उठाया कि शिक्षक पढ़ाएगा या यह अतिरिक्त कार्य करेगा। यदि शिक्षक का समय ऐसे कार्यों में लगेगा तो विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी जिससे बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खराब परिणाम आने पर शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि प्रभावित होना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में कार्य कर रहे शिक्षकों को परिवहन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि ऑफ-ऑवर में कार्य लेने की प्रथा को बंद किया जाए। अतिरिक्त कार्य के लिए उचित विश्राम और मुआवजा दिया जाए। शिक्षकों के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना राज्य के मुख्य विधिक सलाहकार राजेश शर्मा, राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शौकत अली और सूरज बाली, राज्य के संगठन सचिव राजदीन, जिला महासचिव राजेश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें