फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अब पोर्टेबल एक्सरे मशीन से तलाशे जाएंगे टीबी मरीज

Wed, 24 Jun 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह ने किया मशीन का शुभारंभ
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीमें गांव में करेंगी स्क्रीनिंग, टीबी के छिपे मरीजों का लगाएंगी पता

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्वास्थ्य खंड पुखरी के दायरे में आने वाले गांवों में अब पोर्टेबल एक्सरे मशीन से टीबी के छिपे हुए मरीज तलाशे जाएंगे। दो दिन पहले स्वास्थ्य खंड को यह मशीन मिली जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने किया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवदीप राठौर ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य खंडो में टीबी स्क्रीनिंग की जा रही है। अब स्वास्थ्य खंड पुखरी के दायरे में आने वाले साहो, खज्जियार, चनेड़ सहित अन्य क्षेत्रों में भी यह स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें खुद के अंदर छिपी टीबी बीमारी का पता नहीं है। अंजाने में ऐसे लोग टीबी रोक एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैला रहे हैं। अब स्वास्थ्य टीमें गांव में जाकर सभी लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। इसमें टीबी के संभावित लक्षण वाले लोगों की पहचान कर टीबी की जांच की जाएगी। आने वाले समय में यह मशीन जिले को टीबी मुक्त बनाने में कारगर साबित होगी।






इसके पश्चात सीएमओ ने स्वास्थ्य संस्थान के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया जिसमें ओपीडी, प्रयोगशाला, फार्मेसी तथा आईपीडी वार्ड शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से भेंट कर उनकी स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी में डेंटल ओपीडी का निरीक्षण किया। बीएमओ ने उन्हें बताया कि तीन महीनों में 16 लाभार्थियों ने डेंचर (कृत्रिम दांत) की सुविधा प्राप्त की है। 10 लाभार्थी बीपीएल परिवारों से संबंधित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें