फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टैक्सी चालकों ने एक घंटा जाम रखा एनएच

विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में चक्का जाम के करते टैक्सी चालक।
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बनीखेत बस स्टैंड के समीप उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब टैक्सी चालकों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान टैक्सी चालकों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पर नियमों को ताक पर रखकर बाइक लाइसेंस वितरित करने के आरोप लगाए। टैक्सी चालकों का आरोप है कि क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से मापदंड पूरा न करने वाले लोगों को बाइक लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान टैक्सी चालकों ने हाईवे के बीच चक्का जाम किया और आरटीओ के खिलाफ नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को शांत करने के प्रयास किए लेकिन टैक्सी चालकों ने एसडीएम से ही मिलने की बात कही। बहरहाल, एसडीएम डलहौजी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। जाम के दौरान काफी देर तक वाहन हाईवे पर फंसे रहे। हालांकि, टैक्सी चालकों ने इमरजेंसी वाहनों को नहीं रोका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बनीखेत बस स्टैंड के समीप टैक्सी चालकों ने पूर्वाह्न 11 बजे चक्का जाम शुरू कर दिया। टैक्सी चालकों का कहना है कि नियमों को पूरा करने वाले लोगों को ही बाइक लाइसेंस देने चाहिए लेकिन क्षेत्रीय परिवहन विभाग की ओर से नियमों के विपरीत यह कार्य किया जा रहा है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए। साथ ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

डलहौजी के एसडीएम अनिल भारद्वाज का कहना है कि आरटीओ को इसके बारे में पत्र भेजा गया है और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें