फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टैक्सी और बाइक में टक्कर, युवक और युवती घायल

Mon, 13 Oct 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सुल्तानपुर में भट्टी नाला के पास टैक्सी और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार युवक और युवती घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। घायल बाइक सवार युवक की पहचान अवनेश निवासी सौहा, सलूणी और हिना निवासी कांडी, भलेई के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी वहां पहुंची। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध किए। साथ ही बाइक और टैक्सी सवारों के भी बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

सपड़ी में वाहनों की जांच
चंबा। यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस विभाग ने शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। इसी क्रम में पुराना बस स्टैंड सपड़ी में यातायात पुलिस ने नाका लगाकर वाहन चालकों के दस्तावेज की जांच की। साथ ही वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने और बिना हेल्मेट बाइक न चलाने को लेकर भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें