फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टटरोग को मिली पक्की सड़क, पगडंडियों से निजात

विज्ञापन
चंबा के भंजराडू-सकलोगा-टटरोग तक  संपर्क मार्ग पहुंचने पर प्रदेश हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन दिलदा
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आती खुशनगरी पंचायत के गांव टटरोग (द्वितीय) के ग्रामीणों को आखिरकार गांव तक आने जाने के लिए पगडंडियों से निजात मिल गई है। खुशनगरी पंचायत के माध्यम से भजराडू-सकलोगा संपर्क मार्ग से टटरोगा तक सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। गांव के लिए सड़क निर्माण में प्रदेश हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन दिलदार अली बट्ट का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में गांव के लिए सड़क निर्माण पूरा होने पर सड़क का उद्घाटन भी गांववासियों ने बुधवार को प्रदेश हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन दिलदार अली बट्ट से ही करवाया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान ओम चंद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुराह के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जस्सा राम भारद्वाज, हारून मुहम्मद, नासिर मुहम्मद, बशीर मुहम्मद और लतीफ मुहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें