फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा तैयार करने में जुटी टास्क फोर्स टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
किहार (चंबा)। जिले की 309 पंचायतों के हर वार्ड में आने वाले संक्रमित व्यक्ति और कोरोना टीकाकरण करवाने और न करवाने वाले हर व्यक्ति का डाटा तैयार किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

ये टीमें घर-घर जाकर लोगों से पूरा ब्योरा हासिल करने के साथ-साथ लोगों को वैश्विक महामारी के बारे में जागरूक करने का काम कर रही हैं। ग्राम पंचायत किलोड़ के वार्ड प्रथम किलोड़, द्वितीय तलाई, जखराल, त्रिभोल और बजवाड़ में टास्क फोर्स में शामिल बीडीसी, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, अध्यापकों, आंगनबाड़ी, आशा वर्करों, समाजसेवी, युवक-महिला मंडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने वार्ड में लोगों को जागरूक किया।
साथ ही इस दौरान टास्क फोर्स टीम मेंबरों ने लोगों से टीकाकरण करवाने वाले और न करवाने वाले लोगों का भी पूरा ब्योरा तैयार किया। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि पंचायत स्तर पर कोरोना की जांच न करवाने वालों सहित टीकाकरण करवाने और न करवाने वालों का डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को वैश्विक महामारी के प्रति जागरूक कर लक्षण दिखने पर सैंपलिंग करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें